फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rashmi created history in MBPG, government formed by independents

Nainital News: एमबीपीजी में रश्मि ने रचा इतिहास, निर्दलीयों की बनी सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Rashmi created history in MBPG, government formed by independents
हल्द्वानी एमबी कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़ि - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोविड के कारण दो साल तक छात्रसंघ के चुनाव नहीं हो पाए। शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव हुए और छात्रों की सरकार बनी। चुनाव के दौरान दिनभर हंगामा होता रहा। पुलिस और प्रत्याशियों के समर्थकों की बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां भी भांजी। रात करीब 12 बजे छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें निर्दलीय छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी कौशल बिरखानी को 1294 मतों से पराजित कर शानदार जीत हासिल की। वह पहली ऐसी छात्रा हैं, जो अध्यक्ष बनी हैं। पहली बार जीत के तुरंत बाद छात्रसंघ के जीते प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने छात्रसंघ प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दिन में दो बजे तक विद्यार्थियों ने मतदान किया। 73 प्रत्याशियों की 10 मतदान केंद्रों पर 15 चरणों में शाम चार बजे मतगणना शुरू हुई। रात 12 बजे मतगणना पूरी हो सकी। एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज भट्ट को 470 मत मिले। निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी अरहम रजा को मात्र 42 वोट मिले। सचिव पद पर निहित नेगी 2702, उपाध्यक्ष पद पर गौरव सम्मल 3113 मत पाकर छात्रसंघ के लिए निर्वाचित हुए। वहीं छात्रा उपाध्यक्ष में गीता कुंवर निर्विरोध चुनीं गईं।
विज्ञापन

इनसेट
एमबीपीजी में मत प्रतिशत बढ़ा
महाविद्यालय में मतदान के लिए 11266 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 5149 छात्र और 6117 छात्राएं शामिल रहीं। 40.93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मतदान किया। कुुल 4612 छात्रों ने मतदान किया। वर्ष 2019 में 35 प्रतिशत वोटिंग हुई। दो वर्ष बाद छात्रसंघ चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या अधिक रही। विद्यार्थियों में मतदान को लेकर उत्साह रहा। चुनाव में छात्रों का मतदान प्रतिशत छात्राओं के मुकाबले अधिक रहा। 47.17 प्रतिशत छात्रों और 35.68 प्रतिशत छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संगठनों के प्रत्याशियों पर निर्दलीय रश्मि पड़ी भारी
एमबीपीजी कॉलेज में संगठनों के प्रत्याशियों पर निर्दलीय उम्मीदवार भारी पड़ीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी कौशल बिरखानी और एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज भट्ट पर निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया भारी पड़ी। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को मात देकर मैदान फतह किया।
इनसेट
रश्मि की जीत ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बनी रश्मि लमगड़िया की जीत ने छात्राओं का हौसला बढ़ा दिया है। वह महाविद्यालय की पहली ऐसी छात्रा हैं, जिन्होंने छात्रसंघ की कुर्सी पर अपना अधिकार जमाया है। उनकी जीत ने महाविद्यालय की छात्राओं का हौसला बढ़ा दिया है। उनकी जीत ने छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है।

इनसेट
पिता से मिली राजनीति में आने की प्रेरणा: रश्मि
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष बनी रश्मि लमगड़िया ने कहा कि पिता रोशन लमगड़िया से उन्हें राजनीति में आने की प्रेरणा मिली, जब वह कक्षा नौ की छात्रा थीं। तभी से राजनीति में आने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि आगे चलकर वह राजनीति के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सभी छात्र-छात्राओं को दिया है।
इनसेट
प्रत्याशियों को मिले वोट
अध्यक्ष मत
रश्मि लमगड़िया 2647
कौशल बिरखानी 1353
सूरज भट्ट 470
अरहम रजा 42
इनसेट
उपाध्यक्ष मत
गौरव सम्मल 3113
संस्कार 1028
अमित पंत 82
इनसेट
सचिव मत
निहित नेगी 2702
जीवन जोशी 1451
इनसेट
संयुक्त सचिव मत
सौरभ कुमार 2252
चंद्रेश बजेठा 1738
इनसेट
कोषाध्यक्ष मत
करन सिंह बिष्ट 2252
रितिक साहू 1275
अभिषेक सैनी 662
इनसेट
सांस्कृतिक सचिव मत
लक्ष्मण सिंह सम्मल 1925
प्रकाश सिंह 1866
इनसेट
विश्वविद्यालय प्रतिनिध मत
गौरव मठपाल 2013
चिराग सिंह सम्मल 1984
इनसेट
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- सौरभ जोशी, निर्वाचित (284)
कला संकाय प्रतिनिधि- अभिषक शर्मा, निर्वाचित (251)
वाणिज्य संकाय प्रतिनिध- जनित जोशी, निर्वाचित (108)
................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed