फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape of a schoolgirl going to school

स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Rape of a schoolgirl going to school
हल्द्वानी। स्कूल जा रही 16 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजपुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तहरीर में बताया कि पांच फरवरी को उसकी बेटी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दो युवक बहला-फुसलाकर उसे राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी विकास उर्फ लल्ला के पास ले गए। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। लल्ला अपनी कार में छात्रा को काठगोदाम के एक होटल में ले गया। वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वह दिनेशपुर में छात्रा की दीदी के वहां उसे छोड़ आया।
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि इसके बाद परिजन उसे वहां से लाए। घर आने के बाद छात्रा ने पूरी घटना अपनी मां को बताई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed