फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape in Pithauragarh

नेपाल के बंजाग निवासी युवक ने महिला के घर में जबरन घुसकर किया दुष्कर्म मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rape in Pithauragarh
पिथौरागढ़। नेपाल के बझांग निवासी एक युवक ने पिथौरागढ़ नगर की एक महिला के घर में घुसकर मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात नेपाल का बझांग बैतड़ी निवासी 30 वर्षीय युवक गणेश बहादुर अकेली रहने वाली 45 वर्षीय महिला के घर में घुस गया। युवक ने महिला से मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की है। फिलहाल महिला की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed