{"_id":"588e34d34f1c1b7d3de806b5","slug":"rampur-road-devlchaud-covered-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर, देवलचौड़ रोड पर नहर कवर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर, देवलचौड़ रोड पर नहर कवर किया गया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में छठ पूजा से पहले नहर में डूबा बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर रामपुर और देवलचौड़ रोड की नहर को कवर किया था। इससे सड़क की चौड़ाई भी बढ़ी थी और रामपुर रोड पर फुटपाथ भी तैयार किया गया। अब नहर की सफाई न होने से बारिश के समय पानी सड़क पर बहने लगा है, ऐसे में सड़क और फुटपाथ के बर्बाद होने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
लोनिवि सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा से सुशीला तिवारी अस्पताल, क्रियाशाला से भी सुशीला तिवारी अस्पताल तक सड़क को चौड़ा किया गया। इसके अलावा देवलचौड़ से बिड़ला स्कूल के आगे तक नहर कवरिंग और सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया। इन पर करोड़ों रुपए व्यय किए गए हैं।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि नहरों में कूड़ा, गंदगी फंसने से पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। बरसात में यह स्थिति और बदतर हो जाती है। तीन दिन पहले ही हुई बरसात के बाद देवलचौड़ से लेकर रामपुर रोड तक नहर का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर घंटों बहता रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में भारी राशि खर्च कर योजना तैयार की गई है, उसके बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, लोनिवि ने भी नहर कवरिंग का आधा काम छोड़ रखा है। पुरानी चुंगी से सुशीला तिवारी तक नहर को कवर किया गया है, लेकिन सड़क को चौड़ा नहीं किया गया है।