फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Now soon Ramnagar will be connected by air Ministry of Civil Aviation is going to build heliport

Nainital: अब जल्द ही हवाई मार्ग से जुड़ेगा रामनगर, नागरिक उड्डयन मंत्रालय बनाने जा रहा यहां हेलीपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 01:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

इसी साल 19 मई को पवन हंस की टीम ने कंचनपुर छोई स्थित वन भूमि का सर्वे किया था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद हेलीपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हेलीपोर्ट से देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर और पिथौरागढ़ आदि शहरों के लिए हेली सेवाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Nainital Now soon Ramnagar will be connected by air Ministry of Civil Aviation is going to build heliport
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध रामनगर जल्द हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय यहां हेलीपोर्ट बनाने जा रहा है। समीपवर्ती ग्राम कंचनपुर छोई में इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। लोनिवि ने प्रथम चरण में 34 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हेलीपोर्ट बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का विकास होगा।

विज्ञापन


रामनगर से करीब चार किमी दूर हल्द्वानी मार्ग पर स्थित ग्राम कंचनपुर छोई में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वन विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि हेलीपोर्ट के लिए चिह्नित की है। पूर्व में यह भूमि लीज पर 20 वर्ष के लिए रेशम विभाग को दी गई थी।
विज्ञापन


लीज अवधि पूरी होने के बाद अब उड्डयन विभाग जमीन को वन विभाग से लेकर उसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हेलीपोर्ट बनाने जा रहा है। इसी साल 19 मई को पवन हंस की टीम ने कंचनपुर छोई स्थित वन भूमि का सर्वे किया था। सरकार से अनुमति मिलने के बाद हेलीपोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हेलीपोर्ट से देहरादून, हल्द्वानी, पंतनगर और पिथौरागढ़ आदि शहरों के लिए हेली सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  पटवारी-लेखपाल भर्ती में उम्मीदवारों को मिली राहत, अब 20 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

प्रथम चरण की डीपीआर शासन को भेजी
लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि हेलीपोर्ट बनाने के लिए प्रथम चरण 34 लाख रुपये की डीपीआर शासन को भेजी है। प्रथम चरण में भूमि परीक्षण, भूमि स्थानांतरण आदि कार्य होंगे। प्रथम चरण की डीपीआर को मंजूरी के बाद ही हेलीपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण की डीपीआर भवन निर्माण, रनवे आदि कार्य के लिए बनाई जाएगी। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उड्डयन विभाग और पवन हंस की ओर से हेलीपोर्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed