{"_id":"d780cf9d271a0c6365666d2b2aef0c02","slug":"ramnagar-female-state-president-welcomed-on-arrival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर पहुंचने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर पहुंचने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Wed, 13 May 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या का पहली बार रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सरिता आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आर्या ने कहा कि प्रदेश में अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता हेम भट्ट के पिता के निधन पर उनके आवास लखनपुर में शोक व्यक्त करने आई थीं। उसके बाद एक निजी रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को वह सरकार तक ले जाएंगी।
विज्ञापन
संगठन में कार्य करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। स्वागत समारोह में राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, नगरअध्यक्ष आशा बिष्ट, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, डा. निशांत पपनै, अतुल अग्रवाल, मनोज तिवारी, हेम चंद्र नैनवाल, सुनील प्रकाश, दीप्ति भारद्वाज, मंजू चौहान आदि थे।
विज्ञापन