फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Corbett Cup cricket tournament starts

रामनगर में कार्बेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Thu, 21 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Thu, 21 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Corbett Cup cricket tournament starts

 एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में बुधवार से कार्बेट कप टूर्नामेंट शुरू हो गया। मैच का शुभारंभ पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार वॉरियर रामनगर की टीम ने 20 ओवर में 145 रन बनाए। मोबीन ने सर्वाधिक 45 रनों का सहयोग दिया।

बीएसबी काशीपुर के राजन ने पांच विकेट लिए। जवाब में काशीपुर की टीम ने छह ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। काशीपुर के रवि ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। रामनगर के मोबीन ने दो विकेट लिए। निर्णायक अमित अग्रवाल, भुवन शर्मा, स्कोरर धीरज पांडे, उद्घोषक विजेंद्र पाल रहे।
विज्ञापन


आयोजक सचिव इसरार अंसारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आजाद क्लब मुरादाबाद बनाम बीएसबी काशीपुर और आरएसए रामनगर बनाम लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इस दौरान अरविंदर चौधरी, नवीन जोशी, नदीम अख्तर, जगमोहन सिंह बिष्ट, दीपक शर्मा, शकील अहमद, बलविंदर सिंह संटू, मोहन बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed