फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Bazaar Gulzar on Dhanteras

धनतेरस पर रामनगर बाजार गुलजार

Wed, 18 Oct 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Bazaar Gulzar on Dhanteras
धनतेरस पर रामनगर बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। धनतेरस पर शहर, गांव में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर रौनक रही। पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बाजार में छोटे-बड़े वाहन प्रतिबंधित किए थे। ताकि खरीदारों को बाजार आने, जाने में कोई परेशानी न हो। धनतेरस पर जहां भगवानों की मूर्तियों, बर्तनों की खरीदारी ज्यादा रही, वहीं सराफा बाजार, बिजली की रंगबिरंगी झालरों, फूलमालाओं के साथ ही पोस्टरों, फल, फूलों के साथ मिठाई की बिक्री भी खूब रही। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे, चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। महिला, पुरुष कर्मी सादी वर्दी में भी गश्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


धनतेरस पर बाजार में 100 करोड़ बरसा
हल्द्वानी। नोटबंदी और जीएसटी के बाद भी धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा। धनतेरस पर बाजारों में खोई रौनक दोबारा लौटी हालत यह थी कि बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं थी। इस धनतेरस पर बाजार में करीब 100 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है
विज्ञापन

बर्तन बाजार, कारखाना बाजार, मीरा मार्ग, रेलवे बाजार, सदर बाजार, पटेल चौक, नैनीताल रोड स्थित सोने चांदी, कपड़ों के शोरूम में जमकर भीड़ उमड़ी पड़ी। सबसे ज्यादा रौनक बर्तन बाजार में रही क्योंकि मान्यता है कि धनतेरस के दिन बर्तन, सोना चांदी खरीदना शुभ होता है, मां लक्ष्मी कृपा करती है और पूरे साल समृद्धि बनी रहती है। कारोबारियों के मुताबिक जनपद में करीब 8 से 10 करोड़ का कारोबार हुआ है। घरेलू इलेक्ट्रानिक उत्पाद और मोबाइल की दुकानों का नजारा भी यही रहा। इस पर्व पर हर वर्ग ने जरूरत की वस्तुएं जैसे पूजा की बाती, दीये, बर्तन, एपण, शुभ लक्ष्मी, मिठाई, कपड़े आदि की खरीदारी की। त्योहार पर ग्राहकों की रौनक देखकर कारोबारियों के भी चेहरे खिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिका सोना
वहीं जीएसटी में दो लाख की खरीद तक पैन कार्ड की अनिवार्यता समाप्त होने पर सर्राफा बाजार और नैनीताल रोड स्थित शोरूमों में जमकर खरीदारी हुई। इस बार सर्राफा में जहां मुख्य बाजार में बैठे व्यवसायियों से सिर्फ चांदी के सिक्के, पायल, सोने के आभूषण खरीदे। वहीं नैनीताल रोड स्थित शोरूमों पर सोने की जमकर बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक  सोने चांदी का 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।
 
स्वदेशी दीये का जादू
चीन की झालरों के बहिष्कार के बाद इस बार दीयों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। इस बार ग्राहकों ने दर्जन नहीं सैकड़ा के हिसाब से दीयों की खरीदारी की। इसी तरह बाती, रूई, सरसों के तेल, खील, खिलौने का भी जमकर कारोबार हुआ।
 
इलेक्ट्रानिक शोरूमों पर रौनक
जीएसटी लागू होने से पहले ऑफर देकर बंपर बिक्री करने वाले इलेक्ट्रानिक शोरूमों पर भी मंदी टूटी। धनतेरस पर घरेलू इलेक्ट्रानिक उपकरणों टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, अवन, एसी, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक चिमनी की खरीदारी हुई। अनुमान है कि करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ।
 
सफल रहा पुलिस का प्लान, चलता रहा ट्रैफिक
इस बार एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बाजार के सभी प्रवेश रास्तों पर बैरियर लगाकर चार व दो पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। वहीं रामपुर रोड पर टेंपो, कालाढूंगी रोड पर हीरा नगर तिराहे और नैनीताल रोड पर रोडवेज के सामने अस्थायी स्टैंड बना दिया। इससे पूरे शहर में ट्रैफिक चलता रहा। बाजार में भीड़ होने के बाद भी जाम के हालात न के बराबर थे।
 
लोकल फैशन स्ट्रीट मटर गली हुई सूनी
ट्रैफिक प्लान लागू करने में मटर गली को ध्यान नहीं रखा गया इसकी वजह से धनतेरस के बाद भी यहां कपड़ों की दुकानें सूनी रही। इक्का दुक्का दुकान छोड़ दे तो किसी पर भी भीड़ नहीं उमड़ी। इसे लेकर मटर गली के व्यवसायियों में गुस्सा देखा गया। मटर गली सिर्फ रोडवेज से बाजार और बाजार से रोडवेज का लिंक मार्ग बन कर रह गई।

वाहनों की बिक्री में इजाफा
हल्द्वानी। वाहनों की बिक्री पिछले साल की तुलना में इस धनतेरस को 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मंगलवार को लोगों ने जमकर वाहन खरीदे। धनतेरस के दिन मंगलवार को वाहनों के शोरूम में भीड़ रही। सबसे अधिक दो पहिया वाहन खरीदे गए। वहीं चार पहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले धनतेरस के मुकाबले 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। होंडा शोरूम के मालिक राजेश बंसल ने बताया कि शोरूम ने बताया कि धनतेरस में 650 दो पहिया वाहन उन्होंने शोरूम से बेचे हैं। यह संख्या पिछले धनतेरस के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है। बजाज, हीरो, टीवीएस शोरूम से 1050 दोपहिया वाहन बिके। ये पिछले वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। उधर चार पहिया वाहनों की बिक्री भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। शोरूम मालिकों के अनुसार चार पहिया वाहनों की बिक्री इस बार 10 प्रतिशत बढ़ी है। एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा ने बताया कि कार्यालय में 250 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। बताया कि इस बार डीलर प्वाइंट में रजिस्ट्रेशन होना है। नए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए चार दिन का समय होता है। बुधवार को पूरी स्थिति का पता चल सकेगा। 

सरोवर नगरी में कम दिखी रौनक
नैनीताल। धनतेरस पर सरोवर नगरी में इस बार कम रौनक रही। अबकी बार भीड़ न होने की मुख्य वजह जीएसटी को भी माना जा रहा है। उद्योग व्यापार मंडल नैनीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि बीते वर्षों में धनतेरस के दिन नैनीताल शहर मेें ढाई से तीन करोड़ का कारोबार होता था लेकिन इस बार इसमें 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इसकी मुख्य वजह जीएसटी का लागू होने के साथ ही महंगाई का बढ़ना है। नेगी की मानें तो व्यापारी जीएसटी के प्रावधानों को भलीभांति समझ नहीं पाया है, जिसकी वजह से उसे सामान मंगाने में भी परेशानी हो रही है। बाजार में जो भी सामान आया है बीते वर्षों की तुलना में उसकी कीमतें बढ़ी हैं। 


धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़
भीमताल (नैनीताल)। धनतेरस पर बाजारों में सुबह से शाम तक खासी भीड़ रही। नगर और आसपास के गांव से पहुंचे लोगों ने बर्तन आदि की खरीदारी की। दोपहर बाद तल्लीताल, मल्लीताल, ब्लॉक रोड, नौकुचियाताल क्षेत्र की दुकानों में खासी भीड़ उमड़ी। हालांकि दुकानदारों का कहना था कि पिछले साल की अपेक्षा बाजार में इस बार कम रौनक है। वहीं खैरना, गरमपानी बाजार में दिनभर रौनक रही। लोगों ने बर्तन, सजावटी सामान की खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed