फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajendra divyanga give direction to children 'Uncle'

दिव्यांग बच्चों को दिशा देते हैं राजेंद्र ‘अंकल’

Sun, 15 May 2016 11:56 PM IST
धन सिंह बिष्ट,  हल्द्वानी।
धन सिंह बिष्ट,  हल्द्वानी। Updated Sun, 15 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rajendra divyanga give direction to children 'Uncle'
राजेंद्र अंकल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नवाबी रोड निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के मन में बीमार पिता की लाचारी और परिवार की गरीबी ने सेवा का ऐसा जज्बा भरा कि उन्होंने अपनी उम्र का एक लंबा समय दिव्यांगों की सहायता और निराश्रित बच्चों की शैक्षिक बुनियाद को मजबूत करने में लगा दिया। 24 सालों से लगातार लोगों की सेवा कर रहे अंकल आज पूरी तरह लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं। बच्चों को शिक्षा और युवाओं को संस्कार देने के कारण शहर में वह ‘अंकल’ के नाम से जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


छात्र जीवन में अपने साथियों को झगड़े फसाद और नशे से दूर रहने की शिक्षा देने पर साथी राजेंद्र नेगी को अंकल कह कर संबोधित करने लगे। इसी बीच एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होेने के बाद उनके पिता ने 22 वर्षों तक मानसिक व शारीरिक विकलांगता की पीड़ा झेली। इस लंबे समय में पिता की सेवा करते हुए अंकल ने विकलांगता के दर्द को महसूस किया और उनकी सेवा में जुट गए। जिसके लिए उन्होंने 1990 में विकलांग कल्याण समिति का गठन किया।
विज्ञापन


तब से अब तक समिति 92 दिव्यांगों को व्हील चेयर, 160 को ट्राई रिक्शा, 1745 को वैशाखियां, 135 को श्रवण यंत्र  के साथ ही 2400 महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन दे चुकी है। इसके लिए नेगी ने न तो कोई सरकारी मदद ली, न ही किसी तरह का चंदा। नेगी बताते हैं कि पिता की बीमारी के दौरान परिवार को गरीबी का भी दंश झेलना पड़ा। बड़ी मुश्किल से वह अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी कर पाये, जिसे देखते हुए उन्होंने निराश्रित बच्चों को शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया और वर्ष 2000 से अब तक प्रति वर्ष चार सौ निराश्रित बच्चों को कापी किताब, ड्रेस आदि निशुल्क दे रहे हैं। यूं तो नेगी मेहता चेरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी हैं, लेकिन समाज सेवा के लिए ट्रस्ट भी उन्हें पूरा समय देता है। समाज सेवा के लिए नेगी को विभिन्न संस्थाओं द्वारा 41 बार सम्मानित भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed