फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rainbow trout will increase the livelihood of farmers

Nainital News: किसानों की आजीविका बढ़ाएगी रेनबो ट्राउट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Rainbow trout will increase the livelihood of farmers
रेनबो ट्राउट मछली। संवाद - फोटो : रेनबो ट्राउट मछली। संवाद
भवाली(नैनीताल)। हिमालय के साफ और ठंडे पानी में पाए जाने वाली रेनबो ट्राउट मछली का उत्पादन अब मत्स्य विभाग नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों भी बढ़ाने जा रहा है। इसके लिए मत्स्य विभाग की ओर से रेनबो ट्राउट मछली के उत्पादन के लिए किसानों को तालाब बनाने में 50 प्रतिशत सब्सिडी का अनुदान देने जा रहा है। इसमें 5 लाख के तालाब पर 2.50 लाख का अनुदान दिया जाएगा। रेनबो ट्राउट मछली 600 से 1500 रुपये किलो तक बिकने वाली महंगी मछली है। मत्स्य विभाग की ओर से इस साल रामगढ़, धारी और भीमताल के क्षेत्रों में किसानों को रोजगार से जोड़ने और आजीविका बढ़ाने के लिए 20 तालाब बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। इसके लिए विभाग की ओर से जिला योजना में प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। विभाग की ओर से रेनबो ट्राउट मछली की ब्रिकी के लिए होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट संचालकों से बात कर किसानों को मार्केट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


साफ और ठंडे पानी में ही पाली जा सकेगी मछली
रेनबो ट्राउट मछली की विशेषता यह है की मछली साफ सुथरे और ठंडे पानी में ही पाली जा सकती है। विभाग की ओर से योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जिनके नाम पर खुद की खाता खतौनी होगी। साथ ही किसानों के पास साफ और ठंडा बहता हुआ पानी होना चाहिए।
विज्ञापन


ह्रदय रोगियों और मस्तिष्क के लिए है बेहद लाभदायक
रेनबो ट्राउट मछली में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इस मछली की विशेषता है की यह ह्दय रोगियों और मस्तिष्क की पावर क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। रेनबो ट्राउट मछली अपनी सुंरदता से भी लोगों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेनबो ट्राउट मछली के लिए तालाब बनाने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। यह सबसे महंगी मछली में शुमार है। साथ ही ह्रदय रोगियों और मस्तिष्क की पावर क्षमता बढ़ाने में भी सहायक रहती हैं।
डॉ. विशाल दत्ता, जनपद प्रभारी, मत्स्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed