Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain warning for the next six days in various districts including Nainital

Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, नैनीताल समेत विभिन्न जिलों में अगले छह दिन तक बारिश की चेतावनी

Mon, 04 May 2026 09:42 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 04 May 2026 09:42 AM IST
सार

मौसम विभाग ने चार और पांच मई को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चेतावनी देते हुए अगले छह दिन तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rain warning for the next six days in various districts including Nainital
Uttarakhand Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुबह हल्के बादल रहने के बाद रविवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला। घने काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा नजर आने लगा। कुछ ही पल बाद अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकल आई।

विज्ञापन

रविवार को हल्द्वानी का तापमान 36.1 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल समेत विभिन्न जिलों में अगले छह दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। चार और पांच मई के लिए मौसम विभाग ने तेज बारिश, ओलावृष्टि आदि को लेकर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


26 अप्रैल से एक मई तक पारे में रही गिरावट

नौ दिन में सिर्फ दो दिन तापमान 39 डिग्री के पार गया है। 25 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री जबकि इसके अगले दिन 39.8 डिग्री रहा। इसके बाद एक मई तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दो मई को अधिकतम तापमान 34 तो तीन मई को 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की यह सामान्य प्रक्रिया है और हर साल होता रहा है। सोमवार को मैदानी इलाकों में और मंगलवार को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश रहेगी जिसके लिए चेतावनी दी गई है। आगे छह और सात मई को तेज हवाओं का दौर रहेगा और बिजली गिरने की आशंका ज्यादा हैं। - डॉ. चंद्र सिंह तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed