फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Railway employees and railway passengers did not get anything from the railway budget in the Union Budget 2024

Haldwani: रेलवे कर्मियों, बुजुर्गों के लिए कम नहीं किया किराया; रेल से मिलने वाली सौगात की सूचना देगी पिंक बुक

Wed, 24 Jul 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

रेलवे को केंद्रीय बजट 2024-2025 में 2.52 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट में एक ओर रेल सिक्योरिटी, नए कोच, ट्रेन और कॉरिडोर पर जोर दिया जा रहा है वहीं रेलवे बजट से रेल कर्मचारियों और रेल यात्रियों के हाथ कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन
Railway employees and railway passengers did not get anything from the railway budget in the Union Budget 2024
रेल - फोटो : social media

विस्तार

रेलवे को केंद्रीय बजट 2024-2025 में 2.52 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट में एक ओर रेल सिक्योरिटी, नए कोच, ट्रेन और कॉरिडोर पर जोर दिया जा रहा है वहीं रेलवे बजट से रेल कर्मचारियों और रेल यात्रियों के हाथ कुछ नहीं लगा। रेल कर्मचारियों की पेंशन में कोई वृद्धि नहीं हुई। बुजुर्गों के लिए रेल टिकट का किराया कम करने की भी घोषणा नहीं की गई।

विज्ञापन

रेलवे के लिए जारी 2.52 लाख करोड़ के बजट में उत्तराखंड को क्या मिला, इसकी स्थिति स्पष्ट होनी हैं। इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के केंद्रीय बजट से इज्जत नगर मंडल के काठगोदाम हल्द्वानी समेत अन्य स्टेशनों पर होने वाले विकास कार्यों की जानकारी पिंक बुक से मिलेगी। इस पिंक बुक में ही प्रोजेक्ट शामिल होंगे। इससे पता चलेगा कि डिवीजन को क्या सौगात मिली हैं। हालांकि काठगोदाम स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की उम्मीद है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने पूर्व में रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा था। पीआरओ ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से बजट पारित होने के बाद पिंक बुक परियोजना से संबंधित जोनल रेलवे पर प्रत्येक कार्य के लिए आवंटित धन इस पुस्तक में दर्ज होता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: कोटाबाग के वीरेंद्र सिंह बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, पटियाला पंजाब में रहेगी पोस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रस्तुत बजट में उम्मीद थी कि बुजुर्ग रेल यात्रियों को किराए में कोरोना कlल के समय दी जाने वाले डिस्काउंट को बहाल किया जाएगा, लेकिन निराशा हाथ लगी। इस बजट में वंदे भारत, पुरानी ट्रेनों के आधुनिकीकरण, और नई ट्रेनों के विस्तार तथा पूर्व घोषित ट्रेनों के संदर्भ में उत्तराखंड के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। यह उत्तराखंड के साथ सौतेला है।

- डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, पूर्व वरिष्ठ सदस्य, पूर्वोत्तर रेलवे यात्री परामर्श यात्री समिति

रेल बजट में रेल कर्मचारियों की बेहतरी को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई हैं। कई सालों से केंद्र कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन बहाल करने की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस बजट में उसकी कोई चर्चा नहीं हुई। इसके अतिरिक्त इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं समेत अन्य स्टेशनों में रेल अधिकारियों के आवास की हालात काफी बेकार हैं। बजट में रेल कर्मचारियों को बेहतर सुविधाजनक आवास दिए जाने की उम्मीद भी असफल रहीं।
- बंसत चतुर्वेदी, केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed