{"_id":"68bb4533f4925afc1e0878eb","slug":"railvan-app-now-you-will-get-all-the-rail-services-in-one-place-haldwani-news-c-303-1-lku1001-101710-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवन एप : अब सभी रेल सेवाएं मिलेंगी एक ही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवन एप : अब सभी रेल सेवाएं मिलेंगी एक ही जगह
Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल सेवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे ने रेलवन मोबाइल एप की शुरुआत की है। यह अत्याधुनिक एप यात्रियों को पारदर्शी, सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराते हुए रेल यात्रा के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन देगा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार यह एप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। यात्री इस एप की मदद से टिकट, जनरल रिजर्वेशन व प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा एप में लाइव ट्रेन स्टेटस, आगमन-प्रस्थान समय, देरी की जानकारी और ट्रेन अलर्ट जैसी रियल टाइम सूचनाएं भी उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान यात्री अपनी सीट पर ही फूड ऑर्डरिंग सिस्टम के जरिये मनपसंद भोजन प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेन रद्द होने, प्लेटफॉर्म परिवर्तन अथवा विलंब की स्थिति में एप यात्रियों को तुरंत नोटिफिकेशन भेजेगा।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह एप भीड़-भाड़ और लंबी कतार से बचाकर यात्रियों का समय बचाएगा और यात्रा को और अधिक सुगम, पारदर्शी और सुरक्षित बनाएगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे गूगल प्ले स्टोर अथवा एप्पल एप स्टोर के माध्यम से रेलवन एप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ और डिजिटल इंडिया पहल को सफल बनाया जा सकता है।