फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rahul of Dehradun was the champion of body building, Jagdish of Haldwani was the runner up

बाडी बिल्डिंग के चैंपियन रहे देहरादून के राहुल, हल्द्वानी के जगदीश रनरअप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul of Dehradun was the champion of body building, Jagdish of Haldwani was the runner up
शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के विजेता अतिथियों के साथ। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन से संबद्ध उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता का खिताब देहरादून के राहुल बिष्ट ने जीता। हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस तरह के आयोजनों को बढ़ाने जरूरत है इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलने के साथ ही उनके हुनर में निखार आएगा। मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85 व 85 से ऊपर भार वर्ग में हुई।
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में ओवरआल चैंपियन राहुल बिष्ट को 51 हजार रुपये, हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप को 31 हजार रुपये, मैन फिजिक रहे हरिद्वार के सौरभ रौतेला को 21 हजार रुपये और रनरअप रहे रोहित कुमार को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और मेडल दिया गया। मिस्टर एशिया यतेंद्र सिंह ने युवाओं को बॉडी बिल्डिंग के टिप्स दिए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया और विधायक लालकुआं डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग से जुड़े युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मंच साबित होगा।

आयोजक मिस्टर उत्तराखंड हेमराज बिष्ट, बलवंत बिष्ट, भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रभारी किसान प्रकोष्ठ विजेंद्र प्रताप सोलंकी, नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मुजीफ वारसी, राजेंद्र दफौटी, तरंग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed