फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question on university administration

विश्वविद्यालय प्रशासन पर उठे सवाल

Tue, 17 Oct 2017 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 17 Oct 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
Question on university administration
देवीधुरा डिग्रीकॉलेज में जीत का जश्न मनाते नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आनन-फानन में कराने को लेकर एक बार फिर विश्वविद्यालय प्रशासन सवालों के घेरे में है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने साजिश के तहत नामांकन और चुनाव में कोई समय नहीं दिया ताकि एक विशेष छात्रसंगठन को फायदा पहुंचाया जा सके। कुमाऊं भर के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव 12 अक्तूबर तक हुए हैं। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव अमूमन कम से 10 से 15 दिनों के बाद होते रहे हैं ताकि छात्रसंगठन प्रत्याशी का चयन कर चुनाव की तैयारी कर सकें, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंगठनों को मौका ही नहीं दिया। चुनाव के लिए 16 अक्तूबर को नामांकन की तिथि और 17 अक्तूबर को चुनाव की तिथि तय कर दी। छात्रनेताओं का कहना है कि कुमाऊं भर के डिग्री कालेजों में निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्रमहासंघ चुनाव में भाग लेते हैं क्या एक दिन में कोई भी प्रत्याशी कुमाऊं भर के डिग्री कालेजों के विवि प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकता है।    

विज्ञापन


गुटबाजी का असर, मैदान छोड़ भागी एनएसयूआई 
हल्द्वानी। छात्र महासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी उतारने से पहले ही एनएसयूआई मैदान छोड़कर भाग गई। इसकी मुख्य वजह एनएसयूआई की गुटबाजी को माना जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन जलाल और दूसरे नेता तो नैनीताल पहुंचे लेकिन कोई दमदार प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार सके। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद दसौनी का नामांकन इसलिए नहीं हो पाया कि एमबीपीजी कालेज में उसकी फीस जमा नहीं थी। दूसरा प्रत्याशी रोहित बहुगुणा को बनाने की कोशिश की गई तो वह भी नहीं मिला। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रमहासंघ के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रावत कहते हैं कि चुनाव में एनएसयूआई की ओर से प्रत्याशी न उतारा जाना शर्मनाक है। संगठन ने प्रत्याशी का चयन करने को लेकर कोई तैयारी तक नहीं की। एमबी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सत्ता के दबाव में आनन फानन में चुनाव कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed