{"_id":"5e94aac98ebc3e768c0d8b78","slug":"quarantine-three-young-men-going-to-bageshwar-by-hiding-in-the-pickup-were-on-their-way-home-from-kaladhungi-after-coming-on-foot-from-ghaziabad-nainital-news-hld3800336200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप में छिपकर बागेश्वर जा रहे तीन युवक क्वारंटीन, गाजियाबाद से पैदल आने के बाद कालाढूंगी से वाहन में जा रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप में छिपकर बागेश्वर जा रहे तीन युवक क्वारंटीन, गाजियाबाद से पैदल आने के बाद कालाढूंगी से वाहन में जा रहे थे घर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। कोतवाली मल्लीताल पुलिस ने बारा पत्थर में चेकिंग के दौरान एक वाहन को पकड़ा। वाहन में चारे के साथ तीन लड़के छिपे थे। सभी गाजियाबाद से आए थे। तीनों युवकों को क्वारंटीन करने के साथ पुलिस ने वाहन सीज कर दिया।
कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को एक पिकप कालाढूंगी की ओर जा रही थी। चेकिंग में गाड़ी के अंदर पशुओं का चारा और तीन लड़के छिपे थे। पूछताछ में उनकी पहचान भगवत सिंह, पंकज सिंह, राजेंद्र गिरी निवासी गरुड़ बागेश्वर के रूप में हुई। युवकों ने कहा कि वह गाजियाबाद में प्राइवेट जॉब करते थे।
लॉकडाउन के कारण 11 अप्रैल की सुबह गाजियाबाद से पैदल चले थे। घटगड़ के पास वाहन में छिपकर अपने गांव जा रहे थे। सभी को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को सूखाताल स्थित टीआरसी में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया है। साथ ही पिकप को सीज कर दिया है।