{"_id":"6b01fd98cee15df3b708714d","slug":"pyfock-will-perform-calculations-for-the-world-of-molecules-haldwani-news-c-337-1-shld1032-139026-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अणुओं की दुनिया की गणना करेगा पाइफॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अणुओं की दुनिया की गणना करेगा पाइफॉक
Sun, 22 Nov 2026 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी के डॉ. मानस शर्माहल्द्वानी के डॉ. मानस शर्मा
विज्ञापन
- नई दवाओं और उन्नत पदार्थों के शोध में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी।
विदेश में उच्चस्तरीय वैज्ञानिक शोध और सॉफ्टवेयर विकास का अनुभव हासिल करने के बाद हल्द्वानी के डॉ. मानस शर्मा ने भारत लौटकर स्वदेशी वैज्ञानिक तकनीक विकसित की है। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में कार्यरत डॉ. मानस ने क्वांटम-केमिस्ट्री सॉफ्टवेयर पाइफॉक विकसित किया है। पाइथन जैसी सरल और लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा में तैयार यह सॉफ्टवेयर जटिल वैज्ञानिक गणनाएं उच्च गति से करने में सक्षम है।
डॉ. मानस शर्मा ने इस सॉफ्टवेयर पर जर्मनी के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. मारेक सिएरका के साथ शोधपत्र तैयार किया जो अमेरिकन केमिकल सोसायटी की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम में हुई। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर कर उच्च शोध के लिए जर्मनी गए। उनकी माता रश्मि शर्मा वरिष्ठ शिक्षाविद हैं जबकि पिता रवि शर्मा वरिष्ठ पत्रकार एवं बाल साहित्यकार हैं। मानस की पत्नी प्रियांशी पुणे टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
-- -
क्या है पाइफॉक
पाइफॉक कंप्यूटर पर एक डिजिटल प्रयोगशाला की तरह काम करता है। इसकी मदद से वैज्ञानिक किसी अणु में इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था, ऊर्जा, स्थिरता और इलेक्ट्रॉनिक गुणों का अध्ययन कर सकते हैं। नई दवाओं, उन्नत रसायनों, उत्प्रेरकों और इलेक्ट्रॉनिक पदार्थों के विकास में वास्तविक प्रयोग से पहले कंप्यूटर पर इस तरह का अध्ययन काफी उपयोगी साबित हो सकता है।