फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PWD four-inch water line broke again

लोनिवि ने फिर तोड़ी चार इंच की पेयजल लाइन 

Fri, 24 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 24 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग परेशानी का सबब बन रहा है। लोनिवि की जेसीबी ने एक बार फिर लालडांठ रोड पर चार इंच की पाइप लाइन तोड़ दी। पाइप लाइन टूटने से आधा दर्जन से अधिक कालोनियों में पेयजल संकट हो गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली से पहली बार लोगों को परेशानी नहीं हुई है। लालडांठ रोड निर्माण के दौरान भी पनचक्की के पास लोक निर्माण विभाग की जेसीबी से कई पेयजल लाइनें टूटी थी। एक और निर्माण कंपनी भी कई बार पेयजल लाइनें तोड़कर संकट खड़ा कर चुकी है।
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि नीलकंठ कालोनी के पास लोक निर्माण विभाग पुलिया निर्माण का काम करा रहा है। बृहस्पतिवार को लोनिवि की जेसीबी पुरानी पुलिया तोड़ रही थी कि चार इंच की मुख्य पेयजल लाइन भी टूट गई। पेयजल लाइन टूटने से तिलक नगर फेज वन, टू एवं थ्री, वीके पुरम, सद्भावना कालोनी, इंद्र विहार, कृष्णा विहार, मल्ली बमौरी का आधा क्षेत्र प्रभावित हो गया है। इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पांडे ने बताया कि लोनिवि के सहायक अभियंता को बता दिया गया है और लोनिवि ही टूटी लाइन ठीक कराएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता को कुछ नहीं पता
हल्द्वानी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय को पेयजल लाइन टूटने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सवाल ये उठता है कि क्या उपाध्याय के मातहत पेयजल को लेकर होने वाली परेशानी के बारे में उन्हें अवगत नहीं कराते हैं। कहीं विभाग में अधिकारियों के बीच खींचतान तो नहीं चल रही है। जिसके चलते अधिशासी अभियंता को पेयजल समस्या को लेकर जानकारी नहीं होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed