फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public singers could not get proper respect

लोक गायकों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया

Mon, 31 Jul 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 31 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Public singers could not get proper respect
लोक गायकों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊंनी लोक गायक हीरा सिंह राणा का कहना है कि उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोक गायकों को उचित सम्मान नहीं मिल पाया है। जिन सपनों के लिए उत्तराखंड की कल्पना की थी वे आज भी अधूरे हैं।स्वस्थ होने के बाद रविवार को बृजेश अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत की। राणा ने कहा कि संस्कृति और परंपराओं को बचाने में लोक गायक शिद्दत से लगे हैं।

विज्ञापन


सरकारों को चाहिए कि उन्हें हर स्तर से मदद करे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और रोजाना मिलने आ रहे लोगों का आभार भी जताया। यह भी कहा कि स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयासों से इलाज का पूरा खर्च प्रदेश सरकार ने उठाया है। वह इसके लिए भी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने दुख-दर्द को भूल गए हैं।
विज्ञापन


इस बात की खुशी है कि जल्द अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं। इस दौरान डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. विनती अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे। बता दें कि हीरा सिंह राणा पिछले दिनों मानिला जिला अल्मोड़ा के ग्राम डढूली स्थित अपने घर में फिसल कर गिर गए थे। उनके बाएं कुल्हे की हड्डी टूट गई थी। उनका इलाज कर रहे डॉ. तरुण सोलंकी ने दावा किया कि लोक गायक जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पहले की तरह चलने-फिरने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed