फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public representative angry due to not getting proper price for crops

फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने से जनप्रतिनिधि नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Public representative angry due to not getting proper price for crops
धारी की क्षेत्र पंचायत बैठक में बोलते विधायक राम सिंह कैड़ा और बैठक में मौजूद अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
धानाचूली (नैनीताल)। धारी विकासखंड सभागार में बुधवार को बीडीसी की अंतिम बैठक हुई, इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, सड़क, कृषि और शिक्षा की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। साथ ही किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने की मांग की। इस दौरान लोनिवि भवाली डिविजन से किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अटल आयुष्मान योजना के शिविर नहीं लगाने पर नाराजगी जताई गई। एसडीएम विजय नाथ शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ग्राम सभाओं में शिविर लगाने को कहा। बीडीसी सदस्य सुरेश चंद्र ने पद्मपुरी इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क पर हो रहे गड्ढों को भरने, सरना पंचायत घर के पास सुरक्षा दीवार बनाने, ज्येष्ठ प्रमुख जीवन बर्गली ने महतोलिया गांव में नगडल मोटर मार्ग बनाने, बीडीसी सदस्य प्रकाश सती ने पदमपुरी-चाफी मार्ग पर मोड़ का कटान कराने की मांग की। एसडीएम ने लोनिवि अधिकारियों को खुटानी से धानाचूली तक दुघर्टनाओं वाले मोड़ों को चिन्हित कर कटान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने खीमाराम इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति कराने, जर्जर भवनों को दुरुस्त कराने को कहा। विद्यालयों के भवन जर्जर होने पर एसडीएम ने शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के क्षतिग्रस्त पोलों और झूलते तारों से दुघर्टनाएं होने की बात कही। एसडीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ को पोलों और तारों को सही कराने को कहा। बीडीसी सदस्य सुरेश चंद्र ने अघरिया ग्रामसभा में पंपिंग योजना में पाइपों के नदी में बहने से पेयजल संकट गहराने की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने एई से क्षतिग्रस्त लाइनों को दैवी आपदा से सही कराने को कहा। साथ ही गैस सिलिंडर आपूर्ति के लिए तिथि तय करने के निर्देश भी दिए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ तालमेल बनाकर बेहतर कार्य करने को कहा। बैठक में पूर्व विदेश सचिव सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में बीडीओ तारा ह्यंकी, एडीपी संगीता आर्या, विद्युत विभाग एसडीओ संजय प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed