{"_id":"6a18ab2ab8c6359ab10cb4f3","slug":"protests-against-cghs-wellness-centre-and-caghs-wellness-centre-nainital-news-c-238-1-ntl1018-126425-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीजीएचएस वेलनेस सेंटर न खुलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीजीएचएस वेलनेस सेंटर न खुलने पर जताया रोष
Fri, 29 May 2026 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 29 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। अर्ध सैनिकों की संस्था जिला नैनीताल ने केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) वेलनेस सेंटर न खुलने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कुमाऊं संभाग में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्ष वीडी उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी और नैनीताल में सेंटर खोलने की स्वीकृति दो वर्ष पहले मिली थी। उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी के पांडे निवाड़ में भवन भी उपलब्ध कराया था हालांकि दो साल बाद भी भवन का रखरखाव और स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है। इससे हजारों पेंशनभोगी और वरिष्ठ नागरिक इलाज से वंचित हैं। संस्था ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को ई-मेल से पत्र भेजा है। इसमें शीघ्र रखरखाव और डिस्पेंसरी शुरू करने का निवेदन किया गया है। पत्र की प्रतिलिपि निदेशक सीजीएचएस, मुख्य सचिव उत्तराखंड और जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल को भी भेजी गई है।