फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   protested against inflation by taking gas cylinders

गैस सिलिंडर लेकर महंगाई का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
protested against inflation by taking gas cylinders
नैनीताल/भीमताल/लालकुआं। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

नैनीताल में पूर्व विधायक सरिता आर्य और नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क के पास धरना दिया। उन्होंने गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। हेम आर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण और महंगाई से लोग परेशान है। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, मीना बिष्ट, संजय कुमार, भावना भट्ट, सभासद पुष्कर बोरा आदि मौजूद थे। इधर, भीमताल में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
डालाकोटी ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिन लाने के बातों से सत्ता में आई थी लेकिन महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, पुष्कर सिंह मेहरा, नीरज कुमार मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, लालकुआं में भी कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक के पास भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रमोद कॉलोनी, हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, बीना जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, शेखर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed