फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest of Intrark Union Allegation of exploitation and oppression of workers labor farmer

आंदोलन को 400 दिन: श्रमिकों के शोषण और उत्पीड़न का आरोप, मजदूर-किसान महापंचायत की तैयारी

Mon, 19 Sep 2022 03:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 03:04 PM IST
सार

किच्छा के मजदूरों ने शोषण, उत्पीड़न के विरोध में 16 अगस्त 2021 से फैक्ट्री परिसर के बाहर बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू किया था। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक और प्रशासन ने मजदूरों के विवादों को नहीं सुलझाया। इस कारण मजदूरों का शोषण, उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
Protest of Intrark Union Allegation of exploitation and oppression of workers labor farmer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंटरार्क में चल रहे आंदोलन को रविवार को 400 दिन पूरे हो गए हैं। इन10 मजदूरों और महिलाओं ने एक दिनी भूख हड़ताल की। श्रमिकों ने बताया कि चार अक्तूबर को प्रस्तावित मजदूर-किसान महापंचायत की भी तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


इंटरार्क मजदूर संगठन ऊधम सिंह नगर और इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा के मजदूरों ने शोषण, उत्पीड़न के विरोध में 16 अगस्त 2021 से फैक्ट्री परिसर के बाहर बेमियादी धरना, प्रदर्शन शुरू किया था। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधक और प्रशासन ने मजदूरों के विवादों को नहीं सुलझाया। इस कारण मजदूरों का शोषण, उत्पीड़न किया जा रहा है। इसी कारण आंदोलन को तोड़ने के लिए मजदूर नेताओं एवं यूनियन के सदस्यों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cricket Series:  इस हफ्ते क्रिकेट के धुरंधर और संगीत के फनकार दून में मचाएंगे धमाल, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने बताया गया कि चार अक्तूबर को इसी धरना स्थल पर प्रस्तावित मजदूर-किसान पंचायत में राष्ट्रीय स्तर के कई किसान नेताओं समेत किसान, मजदूर संगठनों से जुड़े लोग भी आएंगे। हड़ताल में संगीता, गीता, सुब्रत विश्वास, वीर सिंह, संजीव कुमार, राकेश कुमार, संजय प्रजापति, जीत लाल, वेदप्रकाश, मनोज कुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed