फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Proposal sent to four lane the road from Thripani to Mandi

Nainital News: तीनपानी से मंडी तक सड़क फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा

Thu, 16 May 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to four lane the road from Thripani to Mandi
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बजट मिलने के साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी तीनपानी से मंडी तक फोरलेन हाईवे का काम एक इंच नहीं बढ़ पाया है। इस सड़क को दिसंबर 2020 में स्वीकृति मिली थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाने के लिए 22 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसी सड़क के लिए एडीबी ने भी प्रस्ताव शासन को भेजा है। हाईवे नहीं बनने के कारण रोज इस सड़क पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन



तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क की लंबाई 2.045 किलोमीटर है। तत्कालीन लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने इसे मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया था। दिसंबर 2020 में शासन ने इस सड़क को फोरलेन करने की स्वीकृति दी। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 1.10 करोड़ रुपया भी जारी किए। कई बार खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को कटा। इसके बाद भी विद्युत विभाग ने अब तक बिजली के पोल शिफ्ट नहीं किए हैं। उधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बिजली के पोल शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा गया है। कहा कि सड़क चौड़ीकरण में 22 करोड़ रुपया खर्च होगा। इसकी स्वीकृति के लिए शासन को डीपीआर भेज दी गई है। कहा कि एडीबी की ओर से नगर निगम को 2200 करोड़ रुपया मिले हैं। एडीबी ने भी इस सड़क को चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा है। कहा कि दोनों में जिसका प्रस्ताव पहले पास होगा, वह विभाग इस सड़क को बनाएगा।
विज्ञापन



ये होना है -

- सड़क 14 मीटर चौड़ी होगी

- सड़क के बीच में दो फुट का डिवाइडर बनाया जाएगा

- सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर की पटरी बनाई जाएगी

- सड़क के पश्चिम दिशा में पानी निकासी के लिए नाली बनेगी

- पूरब में बनी नहर को कवर कर इस पर फुटपाथ बनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed