फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   property to be looked after by junior engineers

संपत्ति की रखवाली का जिम्मा संभालेंगे जेई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
property to be looked after by junior engineers
महानगर में कब्जों में घिरी नगर निगम की जमीनों की रखवाली का जिम्मा जेई को  सौंपा गया है। नगर निगम के अवर अभियंता निगम की संपत्तियों की स्थिति का  आकलन करेंगे। साथ ही, कब्जे होने की स्थिति में प्रवर्तन दल के जरिए  कार्रवाई की जाएगी। निगम की जमीनों पर लगातार हो रहे कब्जों को लेकर नगर  आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम की जमीनों पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। इसे लेकर पिछले दिनों  कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्षदों ने संपत्तियों पर कब्जे का मामला  उठाया था। पार्षदों ने जमीनों के गाटा संख्या के साथ कब्जों को लेकर सवाल  उठाए थे। चर्चा में सामने आया कि नगर निगम की संपत्तियों के रखरखाव का  जिम्मा आउटसोर्स कर्मियों के हवाले है। जिसके चलते संपत्तियों के नाम पर  खेल होते हैं। अब नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने नगर निगम की संपत्तियों के  देखरेख का जिम्मा जेई को सौंपा है। अवर अभियंता 10 दिनों में संपत्ति की  स्थिति का आकलन कर अपर नगर आयुक्त को रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही नगर निगम  में गठित किया गया प्रर्वतन दल कब्जे हटवाने की कार्रवाई करेगा। वहीं, निगम  की संपत्तियों की जांच के लिए नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र लिखकर कानूनगो और  लेखपाल की मांग की है। जो तीन महीने में सारी संपत्तियों की स्थिति की जांच  कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed