फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Promotion examination of Office Assistant II in Transport Corporation canceled

परिवहन निगम में कार्यालय सहायक द्वितीय की पदोन्नति परीक्षा रद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Promotion examination of Office Assistant II in Transport Corporation canceled
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने नैनीताल मंडल में कार्यालय सहायक द्वितीय के रिक्त पदों के लिए पदोन्नति परीक्षा के बाद अब उसे निरस्त कर दिया है। परीक्षा अब नए सिरे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

नैनीताल मंडल में कार्यालय सहायक द्वितीय के 13 पद रिक्त चल रहे थे। इसमें परिचालक और अन्य संवर्ग से पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे गए थे। बीती 18 सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पाइंस नैनीताल में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 16 कार्मिक शामिल हुए। बीते 10 अक्तूबर को परीक्षा के लिए चयन समिति का गठन किया गया था। आवेदकों को परिणाम का इंतजार था।
विज्ञापन

चयन समिति को पता चला कि इस परीक्षा की सूचना अल्मोड़ा डिपो के नोटिस बोर्ड में चस्पा नहीं की गई जिस वजह से कई अन्य आवेदक परीक्षा देने से वंचित हो गए। साथ ही टंकण परीक्षा में न्यूनतम टंकण गति का रिजल्ट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते परिवहन निगम के मुख्यालय से इस परीक्षा को निरस्त कर हुए इसे फिर से कराने का आदेश जारी किया है। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी ने बताया कि आदेश के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed