फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Prof. conferred with the prestigious Kamala Devi Chattopadhyay Award in Bangalore. Shekhar Pathak

Nainital News: बंगलुरु में प्रतिष्ठित कमला देवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. शेखर पाठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Prof. conferred with the prestigious Kamala Devi Chattopadhyay Award in Bangalore. Shekhar Pathak
बंगलोर लिटरेचर फेस्टिवल में कमला देवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार प्राप्त करते प्रो शेखर पाठक - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। न्यू इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बंगलुरु में आयोजित बंगलुरु लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रसिद्ध लेखक और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक को प्रतिष्ठित कमलादेवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनकी चिपको आंदोलन पर लिखित व मनीषा चौधरी की ओर से अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘द चिपको मूवमेंट: अ पीपल्स हिस्ट्री’ के लिए दिया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रो. पाठक को सम्मानपत्र व 15 लाख की धनराशि का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

बता दें कि न्यू इंडिया फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 से पिछले वर्ष प्रकाशित आधुनिक, समकालीन भारत पर सर्वश्रेष्ठ गैर-कथा पुस्तक के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। कमलादेवी महान देशभक्त और संस्था-निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी रहीं। उनकी स्मृति में यह पुरस्कार आधुनिक भारत के निर्माण को रोशन करने वाले मूल रूप से अंग्रेजी में लिखे गए या अंग्रेजी में अनुवादित कार्य के लिए दिया जाता है। शनिवार को बंगलुरु में आयोजित समारोह में प्रो. पाठक ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रो. शेखर पाठक इतिहासकार, पर्यावरणविद, पर्वतारोही और लेखक हैं। हिमालय क्षेत्र के अनुसंधान के लिए पीपुल्स एसोसिएशन (पहाड़) के संस्थापक, कुमाऊं विवि, नैनीताल में इतिहास के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं। उन्हें उनके विशिष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2006 में केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से महापंडित राहुल सांकृत्यायन अवार्ड और 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed