फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Priyanka Gandhi will hold a public meeting in Ramnagar today

Nainital News: आज रामनगर में प्रियंका गांधी करेंगी जनसभा

Sat, 13 Apr 2024 03:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will hold a public meeting in Ramnagar today
रामनगर। नगर के पीरूमदारा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी न्याय रैली के जरिए पौड़ी गढ़वाल व नैनीताल उधमसिंह नगर ससंदीय सीट के वोटरों को साधने का काम करेंगी। उनकी रामनगर में पहली जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रिहर्सल किया।
विज्ञापन

पीरूमदारा के किसान इंटर कालेज में प्रियंका गांधी जनता को संबोधित करेंगी। उनका हेलीकॉप्टर पीरूमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में सुबह 11:50 मिनट पर उतरेगा, उसके बाद कार से वह जनसभा स्थल तक पहुंचेंगी। यहां पर एक घंटा संबोधन करने के बाद वह लौट जाएंगी। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी जवानों ने पूरा होमवर्क कर लिया है। शुक्रवार शाम चार बजे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 10 इंस्पेक्टर, 25 एसआई, 70 से 80 सिपाही, 20 से 25 महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी, 50 से 60 रिक्रूट को बुलाया गया है।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक भीड़ रहने का अनुमान
पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने बताया कि प्रियंका गांधी को सुनने को रामनगर की जनता आतूर है। ऐसे में पीरूमदारा के किसान इंटर कॉलेज में दस हजार लोगाें की भीड़ रहने का अनुमान है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस के घोषणा पत्र की पांच गारंटियों के बारे मतदाताओं को जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए रामनगर पहुंची झारखंड की विधायक व कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कांग्रेस के चुनाव कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed