{"_id":"5738b10b4f1c1bfa15ac71af","slug":"print-is-sold-indiscriminately-over-rate-on-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से बिक रही है प्रिंट रेट से अधिक पर शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से बिक रही है प्रिंट रेट से अधिक पर शराब
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 15 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरोवर नगरी जहां मंडलायुक्त से लेकर जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी के दफ्तर मौजूद हैं और उक्त अधिकारी हर रोज यहां अपने दफ्तरों में सरकारी कार्यों को निपटाते हैं। इस सब के बावजूद ख्याति प्राप्त पर्यटक नगरी नैनीताल में शराब के कारोबारियों द्वारा ओवर रेट पर शराब की बिक्री कर न केवल स्थानीय लोगों बल्कि यहां पहुंचने वाले सैलानियों से भी रोजाना हजारों की ठगी की जा रही है वह भी पूरी तरह खुलेआम और रौब के साथ। इस सब के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे हुए है।
नगर में अंग्रेजी शराब की दो दुकानें हैं। इनमें एक माल रोड के मध्य में और दूसरी मल्लीताल कोतवाली के पास। चूंकि स्थानीय लोगों के अलावा यहां पहुंचने वाले सैलानी भी बड़ी संख्या में सैलानी भी मंदिरा का शौक फरमाते हैं और जब वह अपने इस शौक के चलते अंग्रेजी शराब की दुकानों में पहुंचते हैं तो वहां उन्हें प्रिंट रेट से 25 रुपये से लेकर 60 रुपये तक ओवर रेट में शराब की बिक्री की जाती है। ग्राहक जब सेल्स मैन से प्रिंट रेट पर शराब देने को कहते हैं तो सेल्स मैन ही नहीं बल्कि दुकान के आसपास पहले से मौजूद ठेकेदारों के गुर्गे ग्राहक से तू-तू मै मैं पर उतर आते हैं। कई बार तो दोनों पक्षों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाती है।
लोग बताते हैं कि कई बार जिला प्रशासन से लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों तक से ओवर रेट पर शराब की बिक्री की शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक न तो जिला प्रशासन और न ही आबकारी विभाग के अधिकारियों ने किसी दुकान में छापेमारी कर शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई की। नतीजा यह है कि यहां शराब के कारोबारियों और सेल्समैनों की मनमानी पूरी तरह से सरकारी महकमों पर भारी पड़ रही है और यहां पहुंचने वाले सैलानी ठगी का शिकार हो रहे हैं।