{"_id":"62dc534de112567d4e384e78","slug":"preparing-to-conduct-the-tender-of-shani-bazar-haldwani-news-hld4700647101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिबाजार के टेंडर कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिबाजार के टेंडर कराने की तैयारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम शनिबाजार को ठेके में देने की तैयारी कर रहा है। अगले माह तक निगम शनिबाजार के टेंडर जारी कर सकता है। इससे नगर निगम को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। ठेका हो जाने पर नगर निगम की मेन पावर भी बचेगी।
नगर निगम शनिबाजार में तहबाजारी वसूल करता है। हर शनिवार को लगने वाले इस बाजार से नगर निगम करीब 12 हजार रुपये की तहबाजारी वसूलता है। तहबाजारी वसूली में नगर निगम पांच कर्मचारी लगाता है। निगम के अधिकारियों का अनुमान है कि निगम के कर्मचारी पूरी तहबाजारी वसूल नहीं कर पा रहे हैं। अनुमान के मुताबिक सही से तहबाजारी वसूली की जाए तो बाजार प्रतिसप्ताह निगम को 20 से 25 हजार रुपये की आमदनी होगी।
इसे देखते हुए नगर निगम इस बाजार को ठेके पर देने पर विचार कर रहा है। निगम की टीम ठेका संबंधी नियम और शर्तें बनाने में लगी है। सूत्रों की मानें तो यह बाजार मार्च-2024 तक ठेके पर दिया जाएगा। अगले महीने निगम इसके टेंडर आमंत्रित कर सकता है। इस मामले में सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन का कहना है कि नए क्षेत्रों में हाटबाजार का ठेका दिया गया है। उसी तर्ज पर शनिबाजार को ठेके पर देने की तैयारी चल रही है। ठेके पर दिए जाने की शर्तें बनाई जा रही हैं।