{"_id":"699f45efe5604fe1020c3de8","slug":"preparations-for-yug-manchs-holi-festival-begin-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-123100-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युगमंच के होली महोत्सव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युगमंच के होली महोत्सव की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
नैनीताल। युगमंच परिवार ने अपने 30वें होली महोत्सव की तैयारियों के लिए एक बैठक आयोजित की। 27 से शुरू होने वाले महोत्सव स्वर्गीय घनश्याम लाल शाह को समर्पित रहेगा।
महोत्सव नैना देवी मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे खड़ी होली गायन से शुरू होगा। इस दौरान कैलाश सेलिया और किशोर जुकारिया को सम्मानित किया जाएगा। शारदा संघ में बैठकी होली में नरेश छिम्वाल और हेमंत पंत सम्मानित होंगे। अगले दिन बीएम शाह ओपन थिएटर में महिलाओं की बैठ होली होगी जिसमें गीता नैनवाल और पार्वती उप्रेती सम्मानित होंगी। एक मार्च को तल्लीताल में बैठकी होली में अजय कुमार अज्जू को सम्मानित किया जाएगा। चार मार्च को छलड़ी के दिन होली जुलूस शारदा संघ से निकलेगा। समापन पांच मार्च को शाम चार बजे नैना देवी मंदिर परिसर में होली गायन से होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा संघ के प्रो. देवेंद्र बिष्ट, चंद्र लाल शाह, मनोज बिष्ट गुड्डू सहित युगमंच के जहूर आलम, भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मनोज कुमार, रफत आलम आदि लोग योगदान दे रहे हैं।