फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ॉPreparations complete for the rally of National President Mallikarjun Kharge in haldwani

Uttarakhand: राहुल के बाद अब खरगे की हुंकार, हल्द्वानी से कांग्रेस देगी चुनावी धार; ये रहेगा पूरा फोकस

Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 07 Aug 2026 10:37 PM IST
सार

राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को पहली बार हल्द्वानी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
ॉPreparations complete for the rally of National President Mallikarjun Kharge in haldwani
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस चुनावी अभियान को निर्णायक मोड़ देने की तैयारी में है। राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को पहली बार हल्द्वानी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजनीतिक दृष्टि से यह दौरा केवल जनसभा नहीं बल्कि चुनाव से पहले सत्तापक्ष को घेरना, संगठन को एकजुट करने, गुटीय संदेश देने और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व रैली के जरिये स्पष्ट संदेश देना चाहता है कि चुनावी तैयारियां अब पूरी तरह जमीनी स्तर पर केंद्रित होंगी। पार्टी की कोशिश हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने, बूथ समितियों को मजबूत बनाने और चुनावी प्रबंधन को गति देने की है। कुमाऊं की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीट हल्द्वानी से राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से संगठन के विस्तार, नई नियुक्तियों और जिला स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के प्रयास भी इसी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

2022 में भाजपा को 47 और कांग्रेस को मिली थी 19 सीट
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई थी। हार के बावजूद कांग्रेस वोट प्रतिशत में भाजपा से ज्यादा दूर नहीं रही। भाजपा का वोट शेयर 44.74 और कांग्रेस का 38.26 प्रतिशत था। इस बार पार्टी का लक्ष्य संगठनात्मक कमजोरी दूर कर बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने और चुनावी मुकाबले को सीधा बनाने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed