फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preparation to open new tourist gate in Sitavani zone

Corbett National Park: सीतावनी जोन में नया पर्यटन गेट खोलने की तैयारी, बढ़ेगा रोजगार, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Thu, 26 Oct 2023 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

रामनगर वन प्रभाग सीतावनी (Sitavani zone) में नया पर्यटन गेट खोलने की तैयारी कर रहा है। सैलानियों को नया अनुभव देने के लिए रामनगर वन प्रभाग 26 किमी का नया ट्रैक बनाएगा।

विज्ञापन
Preparation to open new tourist gate in Sitavani zone
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

विस्तार

रामनगर वन प्रभाग सीतावनी (Sitavani zone) में नया पर्यटन गेट खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत पर्यटकों के लिए 26 किमी का ट्रैक बनाया जाएगा। रामनगर वन प्रभाग इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगा और स्वीकृत मिलने पर पर्यटन गेट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत सीतावनी पर्यटन जोनसीतावनी पर्यटन जोन है। कॉर्बेट के बाद सीतावनी पर्यटन जोन में सबसे ज्यादा पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचते है। सीतावनी जोन में टेड़ा गेट व पवलगढ़ गेट से पर्यटक जंगल सफारी को जाते है। 
विज्ञापन


सैलानियों को नया अनुभव देने के लिए रामनगर वन प्रभाग 26 किमी का नया ट्रैक बनाएगा जो अलग पर्यटन गेट होगा। यह पर्यटन गेट भंडारपानी से शुरू होगा जो घने जंगल से होकर भंडारी पानी में समाप्त होगा। इस पर्यटन गेट से घने जंगल में पर्यटक जाएंगे और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतावनी जोन के लिए खुली ऑनलाइन बुकिंग
सीतावनी जोन में जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि पर्यटक सीतावनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। एक नवंबर से सीतावनी जोन के अलावा, बराती रौ, कॉर्बेट फॉल को भी खोला जा रहा है।


नए पर्यटन गेट से बढ़ेगा रोजगार
इस नए पर्यटन गेट के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवा गाइड, जिप्सी चालक सहित माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। प्रस्ताव को तैयार किया जा रहा है, जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू किया जाएगा। - दिगांथ नायक, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed