{"_id":"6ac3f3f8614319ae740e565a","slug":"power-supply-disrupted-from-fatehpur-to-dhanpuri-futkua-25000-people-affected-haldwani-news-c-337-1-ha11021-137507-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फतेहपुर से धनपुरी फुटकुआं तक बिजली ठप, 25 हजार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फतेहपुर से धनपुरी फुटकुआं तक बिजली ठप, 25 हजार परेशान
Tue, 06 Oct 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
शहर में फतेहपुर से लेकर धनपुरी फुटकुआं तक घंटों बिजली बाधित रही। इससे 25 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन ने सोमवार को फुटकुआं, आईटीआई, कठघरिया और फूलचौड़ बिजलीघरों के धनपुरी, ईको टाउन, फतेहपुर, संगम विहार फीडर का शटडाउन लिया था। इन इलाकों में सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रही जिसका क्रम शाम साढ़े 4:30 बजे तक चला।
अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि जयपुर पाडली में बन रहे नये बिजलीघर की लाइनें खींचने, लॉपिंग-चॉपिंग, ट्रांसफार्मरों के साथ ही उपभोक्तओं के मीटर लगाने के लिए शेड्यूल जारी किया गया था।
प्रभावित इलाके
हल्दूपोखरा दरम्वाल और नायक, पीलीकोठी, आनंदपुर, रामणी आन सिंह, गणपति विहार, पीपलपोखरा, नीम के पेड़ के आसपास, कुरिया गांव, छड़ायल नायक, सुयाल और नयाबाद, गैस गोदाम रोड, गोकुल धाम।
विज्ञापन
धौलाखेड़ा बिजलीघर से आज पांच घंटे बिजली गुल रहेगी
हल्द्वानी। यूपीसीएल के धौलाखेड़ा बिजलीघर से मंगलवार को वर्ल्ड बैंक हल्द्वानी, सोयाबीन, इंडस्टि्रयल एरिया, हल्दूचौड़, हाथलीखाल और डूंगरपुर फीडर की बिजली पांच घंटे ठप रहेगी। पिटकुल की ओर से बिजलीघर में फीडर सेग्रिगेशन कार्य कराया जाना है, ऐसे में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली काटी जाएगी। इससे लालकुआं विधानसभा का बड़ा आबादी क्षेत्र प्रभावित होगा। पाडलीपुर, जयपुर खीमा, मोटाहल्दू, बच्चीपुर, बच्ची धर्मा, गोपीपुरम, हल्दूचौड़ जग्गी, दुम्काबंगर, फत्थाबंगर, हरिपुर पूर्णानंद, अर्जुनपुर, हैड़ागज्जर समेत कई गांवों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।