फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Power stations to be built in Hiranagar and Unchapul

हीरानगर और ऊंचापुल में बनेंगे बिजलीघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power stations to be built in Hiranagar and Unchapul
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम शहरवासियों को बेहतर बिजली व्यवस्था सुलभ कराने के लिए हीरानगर और ऊंचापुल में 33 केवी बिजली सबस्टेशन का निर्माण करने जा रहा है। ऊर्जा निगम ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है। दोनों स्थानों पर जमीन तलाशी जा रही है। हीरानगर में सबस्टेशन के लिए वन विभाग से जमीन लेने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने बताया कि शहर की आबादी बढ़ने के साथ ही बिजलीघरों पर लोड बढ़ रहा है। वर्तमान में शहरी डिविजन में 52 हजार और ग्रामीण डिविजन में करीब 90 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। बिजली की व्यवस्था बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए नए सब स्टेशनों का निर्माण करने की योजना बनाई है। इसके तहत पहले चरण में ऊंचापुल और हीरानगर में 33 केवी बिजली सबस्टेशनों का निर्माण करने की योजना बनाई है। हीरानगर में वन विभाग की काफी जमीन है। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होते ही दोनों स्थानों पर नए बिजली घरों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed