{"_id":"98b49e9b061072e2e51f780cf4e5ec81","slug":"power-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली रोड के लिए बनेगा अलग बिजली घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली रोड के लिए बनेगा अलग बिजली घर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुचारु विद्युत आपूर्ति और वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने को इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत करोड़ों के काम का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले एपीडीआरपी योजना का नाम बदलकर इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम कर दिया था। आईपीडीएस के तहत बिजली सुधारीकरण कार्यों को लेकर पावर कारपोरेशन के एमडी ने दोनों मंडल के अधिकारियों की बैठक ली थी। कालाढूंगी उपकेंद्र का लोड कम करने के लिए नया बिजली घर मेडिकल कालेज में बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। दस एमवीए के बिजली घर के निर्माण में लगभग ढाई करोड़ और 11 केवी की 25 किलोमीटर लंबी लाइन बनाने में डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होगा। अधिशासी अभियंता नगर नवीन मिश्रा ने बताया कि नया बिजली घर बनने से बरेली रोड के लगभग दस हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, लालकुआं में 15 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 20 एमवीए किया जाएगा और 11 केवी फीडर भी बनेगा। सौ केवीए के आठ ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही बिजली खर्च नापने के लिए ट्रांसफार्मरों में मीटर लगाए जाएंगे। बिजली चोरी रोकने के लिए 17 किलोमीटर लंबी एबीसी केबल (एअर बंच केबल) डाली जाएगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीएस बिष्ट ने बताया कि इस पर लगभग चार करोड़ रुपए खर्च होंगे। बिष्ट ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन