{"_id":"57c710e34f1c1bbe122cbd5e","slug":"power-corporation-18-personnel-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कारपोरेशन में 18 कर्मियों को पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कारपोरेशन में 18 कर्मियों को पदोन्नति
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने 18 कर्मियों को पदोन्नति दी है। एक लेखाधिकारी को वरिष्ठ लेखाधिकारी, छह को सहायक लेखाधिकारी से लेखाधिकारी और 11 को लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
कारपोरेशन के प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि प्रबंध निदेशक एसएस यादव की संस्तुति के बाद कर्मियों को पदोन्नत किया गया। सत्येंद्र कुमार को लेखाधिकारी से वरिष्ठ लेखाधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन
धर्मपाल सिंह, संजय कुमार मेहता, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, चित्र सिंह और भगीरथ भारती को सहायक लेखाधिकारी से लेखाधिकारी बनाया गया है।
भुवन चंद्र लोहनी, मोहन चंद्र जोशी, विक्रम सिंह यादव, दिलदार सिंह बिष्ट, हरी सिंह रावत, प्रकाश राम बेरी, दीवान राम, श्रीराम प्रसाद, अशोक कुमार अग्रवाल, महेश बलूनी और अवनीश गुप्ता को लेखाकार से सहायक लेखाधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
ऊर्जा आफीसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन, विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा और ऊर्जा कामगार संगठन के पदाधिकारियों ने प्रबंधक निदेशक और प्रवक्ता का आभार जताया।