फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Postal department will give scholarship to meritorious students

Nainital News: मेधावियों को छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Postal department will give scholarship to meritorious students
हल्द्वानी। विद्यार्थियों के बीच डाक टिकटों में रुचि बढ़ाने और डाक टिकट संग्रह को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग ने अनूठी पहल की है। इसके तहत विभाग कक्षा छह से नौ तक के चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति देगा। 2025-26 के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत मेधावियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, डाक विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी और डाक टिकट संग्रह परियोजना के परिणामों के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए पिछले वर्ष की परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड या फिर ग्रेड अंक होने जरूरी है। अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया लिखित और फिलैटली (डाक टिकटों का संग्रह और अध्ययन) योजना के तहत की जाएगी। प्रविष्टियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक तय की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए फोन नंबर 05942235184 और ssponainital@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed