{"_id":"60ba8fa78ebc3e35006db72b","slug":"post-kovid-opd-started-in-sth-haldwani-news-hld426632555","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मेडिकल सुशीला तिवारी अस्पताल में पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की गई है। पिछले साल भी अस्पताल प्रबंधन ने पोस्ट कोविड रोगियों के उपचार के लिए पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की थी।
कोविड संक्रमित मरीजों की मुश्किल कोविड निगेटिव होने के बाद भी खत्म नहीं हो रही है। कोविड के चलते मरीजों कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसटीएच में भी कई मरीज कोविड निगेटिव होने के बाद दूसरी शारीरिक दिक्कतों के चलते भर्ती रहना पड़ा। अब अस्पताल प्रबंधन कोविड रोगियों के साथ ही पोस्ट कोविड रोगियों के उपचार की कोशिश शुरू की हैै। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कक्ष संख्या- चार में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की गई है, इसमें रोगी आ रहे हैं।
पेन क्लीनिक शुरू होने में लगेगा समय
हल्द्वानी। असहनीय दर्द के रोगियों को राहत देने के लिए एनस्थीसिया विभाग ने मेडिकल कालेज के अधीन ही स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट में पेन क्लीनक शुरू की थी, पर कोविड मरीजों के इलाज के चलते पेन क्लीनिक को बंद करना पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एनस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों के पास आईसीयू आदि जगह पर जिम्मेदारी बढ़ी है। ऐसे में पेन क्लीनिक का संचालन संभव नहीं था। अभी पेन क्लीनिक को पुन: शुरू होने में समय लगेगा।