फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Possession and driving campaign on illegal parking

कब्जा और अवैध पार्किंग को लेकर चला अभियान

Thu, 10 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण, कब्जा कर मार्ग को संकरा करने की शिकायत के बाद प्रशासन, पुलिस महकमा हरकत में आ गया। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के नेतृत्व में सदर बाजार समेत अन्य इलाकों में टीम ने अभियान चलाया। इसमें दुकानदारों का चालान करने के साथ ही दो वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन


टीम ने सदर बाजार, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार क्षेत्रों में चेकिंग की। यहां के हाल देख टीम दंग रह गई। सड़क का काफी हिस्सा अतिक्रमणकारियों ने घेरा था।

 सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि 12 दुकानों का कोर्ट चालान किया गया है। बाजार में अवैध तरीके से खड़े 10 वाहनों का चस्पा चालान किया गया। छह फड़, ठेले वालों से मौके पर चालान किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा मौके से सड़क तक फैलाए कई दुकानदारों का सामान भी दुकान की सीमा तक कराया गया। टीम में एसएसआई इंदर सिंह राणा समेत मंगलपड़ाव पुलिस चौकी की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया मार्ग पर अभियान चलाया। इसमें सर्किट हाउस के पास अवैध पार्किंग करने, जाम लगाने पर तीन बसों का चालान किया गया।

एक स्प्रिंग डेल स्कूल की बस की फिटनेस फेल थी, जिसे बंद कर दिया गया। एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि तीन ट्रकों का पेपर प्रस्तुत नहीं करने पर, एक ऑटो और टैक्सी को फिटनेस फेल होने पर सीज किया गया है।


 21 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें 11 ट्रकों का प्रेशर हार्न, रिफ्लेक्टर नहीं होने, आठ ऑटो और छोटे भार वाहनों का लाइसेंस, ओवर लोडिंग और दो अन्य वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed