{"_id":"69f3b3eeba143d8dda0db63c","slug":"posing-under-a-false-identity-he-befriended-a-young-woman-attempted-to-convert-her-religion-and-exploited-her-nainital-news-c-238-1-shld1020-125433-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहचान छिपाकर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की कोशिश और युवती का शोषण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहचान छिपाकर दोस्ती, धर्म परिवर्तन की कोशिश और युवती का शोषण किया
Fri, 01 May 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पहचान छिपाकर दोस्ती, शोषण करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भीमताल निवासी मो. यूनुस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि युवक ने धर्म छिपाकर कई युवतियों को झांसा देकर उनका शोषण किया है।
तहरीर के अनुसार, भीमताल निवासी एक व्यक्ति जो अलग-अलग नामों से महिलाओं के संपर्क में फोटोग्राफी, वीडियो शूट, हाइकिंग ग्रुप, म्यूजिक सेशन और बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों के जरिये जुड़ता था। पीड़िता का आरोप है कि विश्वास जीतने के बाद वह उनसे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात आरोपी से वीडियो शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दौर में आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और खुद को धर्म से ऊपर बताता रहा। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी लेकिन बाद में आरोपी ने बार-बार पैसे मांगने शुरू कर दिए। पीड़िता का दावा है कि उसने आरोपी पर कैमरा, लेंस, मैक मिनी, मॉनिटर और आईफोन समेत अन्य चीजों पर करीब 17 लाख रुपये खर्च किए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब आरोपी ने शादी की बात कही तब उसकी असली पहचान सामने आई। इसके बाद वह पीड़िता पर खान-पान और पहनावे में बदलाव करने तथा धार्मिक प्रथाएं अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि भीमताल निवासी मो. यूनुस के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के आधार पर केस दर्ज कर दिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
पीड़िता ने यह भी बताया कि एक वायरल ऑडियो के जरिये उसे अन्य संभावित पीड़िताओं के बारे में जानकारी मिली जिनमें से कई सामाजिक बदनामी के डर से सामने नहीं आना चाहतीं है। इसके बाद उसने सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं की मदद से मामला पुलिस के सामने रखने का निर्णय लिया। तहरीर में पीड़िता ने पुलिस से उसकी पहचान गोपनीय रखने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच करने और आरोप सिद्ध होने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संबंधित ऑडियो-वीडियो सामग्री को हटाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
तहरीर प्राप्त होने के बाद महिला सीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर महिला से पूछताछ के बाद भीमताल निवासी मो यूनुस के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 319, 69 व उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल
फोटोग्राफी के जरिये युवतियों को फंसाने का आरोप
नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व हुए हंगामे के बाद चर्चित मामले में अब नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी युवक मो. यूनुस उर्फ एमडी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रिंस खनायत के नेतृत्व में लोगों ने युवक पर फोटोग्राफी के माध्यम से हिंदू युवतियों को फंसाने और उनका शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मामले में लोगों ने भीमताल कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली थी जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया था। उस समय पुलिस ने कहा था कि किसी भी पीड़िता की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं होने के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।