फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Polytheine Free Haldwani

नगर निगम की बैठक में हंगामा, सफाई कर्मियों ने मीटिंग छोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Polytheine Free Haldwani
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से पॉलिथीन और अतिक्रमण को लेकर बुलाई व्यापारी और सफाई नायकों की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सफाई नायकों ने नगर आयुक्त पर तेज आवाज में बात करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। बाद में सहायक नगर आयुक्त के समझाने पर पर्यावरण मित्र मान गए। उधर नगर आयुक्त ने पर्यावरण मित्रों पर काम न कर बहस करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम चार बजे से नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने पॉलिथीन और अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने को लेकर व्यापारियों और सफाई नायकों के साथ बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू हुई तो नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई नायकों से कहा कि प्रत्येक वार्ड में लगे पर्यावरण मित्रों में चार-चार कर्मी पॉलीथिन नाली-सड़क से उठाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस पर पर्यावरण मित्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनसे सफाई का काम करा लें या फिर पॉलिथीन ही उठवा लें। इस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सफाई नायकों को तेज आवाज में फटकार लगाते हुए कहा कि पॉलीथिन उठाने के लिए क्या बाहर से पर्यावरण मित्र बुलाऊं। इससे गुस्साए सफाई नायकों ने तेज आवाज में बात करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और सभागार से उठकर चले गए। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने पर्यावरण मित्रों को मनाया। इसके बाद फिर बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पर्यावरण मित्रों ने पॉलिथीन उठाने में सहमति जताई। साथ ही व्यापारियों ने भी निगम का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, राजीव अग्रवाल, योगेश शर्मा, राजीव जयसवाल, सचिन गुप्ता आदि थे।
अतिक्रमण और पॉलिथीन का अभियान आज से
हल्द्वानी। नगर निगम की ओर से आयोजित बैठक में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इसे पूर्ण रूप से बंद किया है। कहा कि नगर निगम 22 मार्च से अतिक्रमण और पॉलीथिन, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। इसमें व्यापारियों का सहयोग चाहिए। व्यापारियों ने नगर निगम को सहयोग करने पर हामी भर दी।
पॉलिथीन के प्रयोग में इतना लगेगा जुर्माना
पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल के डिस्पोजेबल बनाने वाली कंपनी पर पांच लाख का जुर्माना।
पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल के डिस्पोजेबल ट्रांसपोर्ट करने वाले पर दो लाख का जुर्माना
पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल के डिस्पोजेबल बेचने पर एक लाख का जुर्माना
आम आदमी अगर पॉलिथीन में सामान ले जाता पाया गया तो उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा
दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना दोगुना होगा।
लॉकडाउन के बाद पॉलिथीन का प्रयोग पांच प्रतिशत बढ़ा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी बोले प्रतिदिन करीब 9.6 मैट्रिक टन ट्रंचिंग ग्राउंड में आ रही है पॉलिथीन
हल्द्वानी। हल्द्वानी में लॉकडाउन के बाद पॉलिथीन के प्रयोग में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। निगम के आंकड़ों पर गौर करें तो 2020 में लॉकडाउन से पहले निगम में पॉलिथीन का प्रयोग कुल 100 मैट्रिक टन यानी कूड़े का 3 प्रतिशत होता था। जो अब बढ़कर आठ प्रतिशत हो गया है। अब निगम क्षेत्र में 120 मैट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसमें से आठ प्रतिशत पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल डिस्पोजेबल होते हैं।
नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड गौला रोखड़ में हैं। यहां नगर निगम का कूड़ा डंप होता है। चार साल में चार हेक्टेयर में फैला ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़े से भर गया है। नगर निगम के इस ट्रंचिंग ग्राउंड में निगम क्षेत्र से करीब 120 मैट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन आता है। इसमें से आठ प्रतिशत के आसपास पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल आदि डिस्पोजेबल होते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल के डिस्पोजेबल का कूड़ा बड़ा है। कहा कि अभी करीब 9.6 मैट्रिक टन पॉलिथीन, प्लास्टिक और थर्माकोल का डिस्पोजेबल आ रहा है। कहा कि इस कारण निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड भरा रहता है। यह आग का कारण भी बनता है।

अतिक्रमण हटाने के लिए भाजपा ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने ठेली-फड़ का रूट तय करते हुए उन्हें परिचय पत्र देने की भी मांग की। सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपाई नगर निगम पहुंचे। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को ज्ञापन देते हुए कहा कि शहर के प्रमुख मार्ग के फुटपाथ पर कब्जे हैं। इस कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र भाकुनी, किशोर जोशी, चंदन नेगी, अनिल, आनंद आर्या, विक्रम सिंह, मनोज कुमार आदि थे। दूसरी ओर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अतिक्रमण और पॉलिथीन अभियान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में ठेले और टेबल नहीं लगने चाहिए। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में निशुल्क पार्किंग की भी मांग की। ज्ञापन देने वालों में देवेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता आदि थे। हल्द्वानी संघर्ष समिति एवं भगवा रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने फड़, खोखे और फेरी लगाने वालों का सत्यापन करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कहा कि बताया कि कालाढूंगी चौराहे से कलसिया पुल, कालाढूंगी चौराहे से मंगल पड़ाव, मुखानी चौराहे तक, क्रियाशाला और अन्य मुख्य एवं संपर्क मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed