फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Policy of commission agent will be released

जारी होगी कमीशन एजेंट की नीति

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Policy of commission agent will be released
rice
हल्द्वानी। धान खरीद में कच्चा आढ़त (कमीशन एजेंट) नीति को फिर से लागू करने की तैयारी है। चावल मिल मालिकों के साथ हुई बैठक में इस पर फैसला भी हो चुका है। चावल घोटाला सामने आने के बाद सरकार ने इसी नीति को लागू करने से हाथ पीछे खींच लिया था। बताया जा रहा है कि ऊधमसिंह नगर में चावल मिल मालिकों के हड़ताल पर जाने की वजह से सरकार को बैकफुट पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने दीपावली से पूर्व चावल मिल मालिकों के साथ बैठक की थी। बैठक में चावल मिलों ने हो रहे घाटे और धान नहीं खरीदने का कारण बताया। चावल मिल मालिकों की मांग थी कि पुरानी नीति पर ही धान खरीद की जाए। इनकी ओर से पुरानी नीति के आधार पर धान खरीद न होने पर कोई भी धान खरीद न करने का भी ऐलान किया गया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चावल मिल मालिकों की इसी धमकी ने सरकार को बैक फुट पर आने के लिए विवश किया। सरकार की ओर से कच्चा आढ़तियों के जरिये धान खरीद शुरू किए जाने का आश्वासन दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में ही इस नीति को जारी भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर का चावल घोटाला सामने आने के बाद ही सरकार ने इस बार की धान खरीद में कच्चा आढ़तियों के जरिये खरीद पर चुप्पी साध ली थी। मंत्रिमंडल ने जिस धान खरीद नीति को मंजूरी दी, उसमें कच्चा आढ़त के मामले का जिक्र ही नहीं था। उस समय भी यही कहा गया कि इस पर सरकार बाद में फैसला लेगी।


इससे चावल मिल मालिक भी दबाव में हैं। प्रदेश में चावल मिल मालिकों को ही कमीशन एजेंट भी नियुक्त कर धान खरीद के लिए अधिकृत किया जाता रहा है। ऐसे में कमीशन एजेंट के रूप मेें चावल मिल मालिक धान की खरीद भी करते रहे हैं और भी इस धान को कूट कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खाद्य विभाग को देते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed