{"_id":"6952c37b519126ddfe0e94c7","slug":"police-started-traffic-from-the-new-ramp-pwd-stopped-it-nainital-news-c-238-1-shld1020-121430-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस ने नए रैंप से यातायात चलाया, लोनिवि ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस ने नए रैंप से यातायात चलाया, लोनिवि ने रोका
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में अपर मॉल रोड से लोअर मॉल रोड पर वाहनों को भेजने के लिए बनाए नए रैंप पर पुलिस ने यातायात चला दिया। सड़क से मलबा नहीं हटने के चलते यातायात प्रभावित हुआ तो लोनिवि ने दोपहर में बैरिकेडिंग कर व्यवस्था बंद कर दी।
लोअर मॉलरोड पर मरम्मत कार्य के चलते 200 मीटर हिस्से में यातायात बंद किया गया है। सूचना कार्यालय के समीप रैंप बनाने के बाद तल्लीताल से मल्लीताल जाने वाले यातायात को रैंप से अपर मॉल रोड पर डायवर्ट किया गया। अपर मॉल रोड पर दो तरफा यातायात संचालित करने पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए लोनिवि ने सीतापुर आई हॉस्पिटल के पास लोअर मॉलरोड पर उतरने के लिए दूसरा रैंप तैयार कर दिया। सोमवार सुबह यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने नए रैंप से यातायात का संचालन कर दिया। मल्लीताल बोट हाउस क्लब के पास लोनिवि की निर्माण सामग्री पड़ी होने से यातायात सही से संचालित नहीं हो पाया। सूचना के बाद लोनिवि ने मलबा साफ कर नए रैंप से यातायात का संचालन रोक दिया। लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि रैंप को तैयार हुए एक ही दिन हुआ है। फिलहाल यातायात संचालित किया तो रैंप खराब हो जाएगा