फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surge of faith at Kainchi Dham: Queues for darshan since morning.

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह चार बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग

Sun, 04 Oct 2026 12:00 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, भवाली Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:00 PM IST
सार

कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही मंदिर के बाहर कतार लग गई। जिसके चलते भीमताल और भवाली में वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया।

विज्ञापन
Surge of faith at Kainchi Dham: Queues for darshan since morning.
कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वीकेंड के चलते सुबह से ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट के बाहर कतार में खड़े होने लगे थे। दर्शन शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारे लगाते रहे। सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन कराए गए। इसके बाद भी दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव भी बढ़ गया। बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासन की ओर से वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए भीमताल और भवाली में श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया गया। इससे कैंची धाम की ओर वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने की कोशिश की गई। इसके बावजूद वीकेंड पर बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चुनौती बनी रही।

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आस्था और भीड़ का सिलसिला लगातार जारी रहा। बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे और दर्शन के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed