फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police saved a woman who tried to commit suicide by jumping into the Gaula river with her three children

Haldwani: तीन बच्चों के साथ नदी में कूदकर जान देने पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया; जानिए खुदकुशी करने की वजह

Tue, 01 Oct 2024 07:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 01 Oct 2024 07:48 PM IST
सार

बनभूलपुरा निवासी महिला जान देने के लिए अपने तीन बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। एक बच्चे को उठाकर वह गौला में फेंक ही रही थी कि पास में खड़े पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है।

विज्ञापन
Police saved a woman who tried to commit suicide by jumping into the Gaula river with her three children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बनभूलपुरा निवासी महिला जान देने के लिए अपने तीन बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। एक बच्चे को उठाकर वह गौला में फेंक ही रही थी कि पास में खड़े पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे रोक लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है। इस कारण वह बच्चों के साथ नदी में कूदने गई थी।

 

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। वर्षों पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। कुछ साल पहले वह बिहार में मजदूरी करने गया था जहां उसने एक महिला से शादी कर ली। इसके बाद दोनों बनभूलपुरा आ गए। दूसरी पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। महिला एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है।

विज्ञापन


रविवार देर शाम पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद महिला अपने तीन साल, चार साल व पांच साल के बच्चों को लेकर गौला पुल पर पहुंच गई। उसने एक बच्चे को उठाकर गौला नदी में फेंकने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे थाने लाए। पुलिस ने पति को भी थाने बुलाया लिया। दोनों की काउंसलिंग कर घर भेज दिया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed