फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police revealed the Amit murder case in haldwani

Haldwani: शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाने की थी साजिश, समय न मिलने की वजह से तीन हिस्सों में काट पाया शव

Sat, 09 Aug 2025 10:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 09 Aug 2025 10:59 PM IST
सार

दस वर्षीय मासूम की हत्या की घटना के खुलासे के बाद आरोपी निखिल जोशी की सोची समझी साजिश से भी पर्दा उठा है। निखिल बच्चे की हत्या चार अगस्त को कर चुका था और उसकी योजना थी कि शव को टुकड़ों में काटकर नदी-नालों में बहा देगा।

विज्ञापन
Police revealed the Amit murder case in haldwani
एसएसपी ने किया अमित हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दस वर्षीय मासूम की हत्या की घटना के खुलासे के बाद आरोपी निखिल जोशी की सोची समझी साजिश से भी पर्दा उठा है। निखिल बच्चे की हत्या चार अगस्त को कर चुका था और उसकी योजना थी कि शव को टुकड़ों में काटकर नदी-नालों में बहा देगा। सीसीटीवी की फुटेज ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी के महज पांच से छह घंटे में ही संदिग्ध मानकर उसे उठा लिया था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान निखिल ने पहले तो तंत्र-मंत्र की बात कहते हुए पुलिस को गुमराह किया और फिर अनर्गल बातें करने लगा। कभी मानसिक बीमारी तो कभी कुछ और। कभी हत्या की बात कबूलता तो कभी नकारता। इसी बीच मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की जब पुलिस ने मदद ली तो इस हत्याकांड की साजिश परत दर परत खुलती चली गई। बताया जाता है कि आरोपी से पूछताछ करने में जुटी टीमों को कई सनसनीखेज जानकारी मिली।

विज्ञापन

आरोपी, दरिंदगी में नाकाम होने के बाद बच्चे के शव को टुकड़े-टुकड़े कर गौला नदी में बहा देता या इधर उधर ले जाकर जमीन में दबा देता। हालांकि इसके लिए उसे समय हीं नहीं मिला। आरोपी के घर से बच्चे के घर की दूरी महज दो सौ मीटर के करीब होगी। यानी जब बच्चे की तलाश हुई तो भनक आरोपी को भी लगी और उसने घर के पीछे शव और काटे गए अंगों को दबा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी न होता तो दब जाती बच्चे की गुमशुदगी
मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी में चार अगस्त को बच्चा आरोपी के घर की गली में जाता हुआ नजर आया। यही सीसीटीवी फुटेज जघन्य हत्याकांड के खुलासे की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया। बच्चे के साथ पीछे-पीछे आरोपी भी जा रहा था। उधर बच्चे के घर वाले सक्रिय हो गए और बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस को भी गुमशुदगी में तेजी दिखानी पड़ गई। पुलिस ने शाम पांच बजे के करीब आरोपी युवक और उसके परिवार वालों को संदिग्ध मानकर पूछताछ शुरू कर दी थी। ऐसे में आरोपी को साक्ष्य मिटाने का मौका नहीं मिल पाया।

 

 

शातिर दिमाग के चलते घुमाता रहा
एसएसपी पीएन मीणा ने पत्रकार वार्ता में इस बात की ओर भी इशारा किया कि आरोपी शातिर दिमाग वाला है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह ऐसी घटनाओं से बचने की पूरी जानकारी रखता था। कब, कहां कैसे मामले और पूछताछ करने वालों से बात करनी है, उसे इसकी पूरी जानकारी थी। हालांकि पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार उसकी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed