{"_id":"c341b42fc638ad6143037cd23af17daa","slug":"police-prepare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के बेटी की शादी को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के बेटी की शादी को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 23 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी की शादी 29 अप्रैल को है, लेकिन भीड़ बढ़ने को लेकर पुलिस की परेशानी अभी से बढ़ गई है। डीआईजी ने इस मामले में जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल ने जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री की बेटी की शादी 29 अप्रैल को नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हाल में होगी। शादी में शामिल होने के लिए वीवीआईपी समेत काफी लोग दूर-दूर से आएंगे। पुलिस को यातायात व्यवस्था के साथ ही गाड़ियों की पार्किंग का स्थान भी चिन्हित करना होगा।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर किस स्थान से ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है, इसकी जानकारी थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक को रखनी होगी। एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम शादी स्थल का मुआयना कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। बैठक में एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, एसएसआई एनबी भट्ट, कोतवाली प्रभारी आरएस मेहता, काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन