{"_id":"db93c0ec21733fa2edb33ba74e4e4a24","slug":"police-liability-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर 60 करोड़ से ज्यादा की देनदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर 60 करोड़ से ज्यादा की देनदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव सहित अन्य ड्यूटियों के लिए अब तक बुलाई गई विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल का 60 करोड़ 42 लाख 35 हजार 310 रुपया उत्तराखंड पुलिस ने देना है। इसी तरह इन सबसे 24 करोड़ 41 लाख 96 हजार 198 रुपए पुलिस को लेने हैं।
विज्ञापन
हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा की आरटीआई में ये आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 34 करोड़ 78 लाख 82 हजार 988 रुपए सीआरपीएफ की देनदारी है। इसके बाद यूपी की, सीआईएसएफ की, आईटीबीपी की, एसएसबी की और मध्य प्रदेश की देनदारी उत्तराखंड पुलिस पर है।
विज्ञापन
करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपए उत्तर रेलवे से लेने हैं, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, गोवा, गुजरात, यूपी, राजस्थान, एमपी, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और भारत सरकार पर आईआरबी की लेनदारी है। आरटीआई में ये भी बताया गया है कि इसमें से किसी भी राशि पर ब्याज का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन