फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Police fights over masks of tourists and youth congress

पर्यटकों और यूथ कांग्रेसियों की मास्क को लेकर पुलिस से नोकझोंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police fights over masks of tourists and youth congress
नैनीताल के मल्लीताल चौकी में वेवजह लोगों को बिना मास्क के चलान काटने को लेकर कांग्रेस के विधानसभ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर में मास्क पहनने को लेकर शनिवार को पुलिस और पर्यटकों में विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में दो पर्यटकों का चालान कर दिया। वहीं, यूथ कांग्रेसियों ने पुलिस पर मास्क को लेकर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को माल रोड में सीतापुर यूपी निवासी संदीप शुक्ला और मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास जीएन जोशी को बगैर मास्क घूमने पर पुलिस ने टोका। आरोप है कि इसे लेकर दोनों की पुलिस से तकरार हो गई। तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि संदीप शुक्ला पर 151 के तहत कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। जीएन जोशी पर भी शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

उधर, युवक कांग्रेस के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाल अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन देने पहुंचे। जाटव ने कहा कि नगर में पुलिस पर्यटकों और आम जनता को महामारी एक्ट और एमवी एक्ट के नाम पर परेशान कर रही है। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में उन्होंने कोतवाल के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन भेजा। कोतवाल अशोक कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नितिन जाटव, राहुल, शाहिद और आकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed